इस पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्शदीप सिंह, शादी की अटकलों पर पिता का बयान आया सामने

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

आईपीएल 2026 के बीच अर्शदीप ने पंजाबी अभिनेत्री समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों को हाल ही में एक गुरुद्वारे में साथ देखा गया, जहां अर्शदीप समरीन का हाथ थामे नजर आए।

यह पहला मौका है जब क्रिकेटर ने खुलकर अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार किया है।

अर्शदीप और समरीन के साथ आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या यह रिश्ता जल्द शादी में बदलेगा।

इन अटकलों के बीच अब अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Cricketer Arshdeep Singh

एक इंटरव्यू में जब दर्शन सिंह से बेटे की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल इसके लिए इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया,

“अर्शदीप कहता है कि अभी समय है। अभी बहुत काम करना है, करियर पर ध्यान देना है। शादी में अभी वक्त लगेगा।”

पिता के बयान से साफ है कि अर्शदीप सिंह इस समय अपने क्रिकेट करियर को प्राथमिकता दे रहे हैं और शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

ऐसे में फैंस को अर्शदीप और समरीन की शादी के लिए अभी कुछ और समय तक इंतजार करना पड़ेगा।

Also Read: Gabru Movie: दूसरी बार टली सनी देओल की ‘गबरू’ की रिलीज, सलमान खान का कैमियो कंफर्म

Get real time updates directly on you device, subscribe now.