सुशांत सिंह राजपूत केस पर बनेगी फिल्म ‘सॉरी बाबू’, फर्स्ट लुक आया सामने
Sushant Singh Rajput Movie: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी। उनकी मौत को लेकर देशभर में गहरा सदमा देखा गया था। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री आज भी इस घटना को भूल नहीं पाए हैं।
वहीं अब छह साल बाद भी यह मामला लोगों के बीच एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। इसी बीच इस केस पर आधारित एक नई फिल्म की घोषणा ने एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।

सॉरी बाबू फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत और उसके बाद हुए विवादों पर अब फिल्म सॉरी बाबू बनने जा रही है। मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम “सॉरी बाबू” इसलिए रखा गया है क्योंकि सुशांत की मौत के बाद यह शब्द काफी चर्चा में रहा था। फिल्म के पोस्टर में यह दावा किया गया है कि कहानी सच को सामने लाएगी और कई सवाल खड़े करेगी।
इस फिल्म का निर्देशन दीपक भागवत कर रहे हैं और इसे एसएसआर फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ लिखा है कि यह फिल्म ऐसी कहानी दिखाएगी जो सच्चाई की परतें खोल देगी और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी। इसमें यह भी दावा किया गया है कि एक-एक करके सभी जुड़े हुए लोगों के चेहरे सामने आएंगे।
कूपर हॉस्पिटल और विवादों पर फोकस
यह फिल्म सुशांत की मौत के बाद कूपर हॉस्पिटल में हुई घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है, जिसने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती और करणी सेना के नेता सुजीत सिंह राठौर अस्पताल पहुंचे थे। कहा जाता है कि उस समय कुछ अहम घटनाएं हुईं, जिन्हें फिल्म में दिखाया जाएगा।
फिल्म में सुजीत सिंह राठौर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो उस समय घटनास्थल पर मौजूद थे। मेकर्स ने संकेत दिया है कि फिल्म जल्द ही और भी बड़े खुलासों के साथ चर्चा में आ सकती है। शूटिंग और रिलीज डेट की घोषणा भी जल्द की जा सकती है।
Also Read : टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका, ‘कुमकुम भाग्य’ की एक्ट्रेस संचिता उगले ने 30 साल की उम्र में किया सुसाइड

