Gonda News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मैजापुर मिल में सिलाई मशीन वितरण

Gonda News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए मैजापुर मिल परिसर में सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त शशि भूषण सुशील की पत्नी एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष गरिमा भूषण शामिल हुईं, जबकि एसडीएम नेहा शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

मुख्य अतिथि गरिमा भूषण ने महिलाओं को सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र वितरित करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने मैजापुर मिल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

एसडीएम नेहा शर्मा ने भी कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है और मिल द्वारा लगातार इस दिशा में काम किया जा रहा है।

अब तक 250 से अधिक महिलाएं लाभान्वित

मैजापुर मिल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मिल पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद और प्रशिक्षित महिलाओं को निःशुल्क उषा सिलाई मशीन और प्रमाण पत्र उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 250 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सिलाई मशीनें वितरित की जा चुकी हैं, जिससे वे स्वरोजगार के जरिए अपनी आय बढ़ा रही हैं।

प्रशासनिक अधिकारी सौरभ गुप्ता ने जानकारी दी कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के तहत बीपीएफ उषा सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण के 40 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं

Gonda News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मैजापुर मिल में सिलाई मशीन वितरण

इस बार चयनित 22 गांवों की 30 महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया गया है।

कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं—स्वाती, अलशिफा, पार्वती, शोभा देवी, कशिश कुमारी और अर्पिता जायसवाल समेत अन्य ने बताया कि सिलाई-कढ़ाई का काम सीखकर वे अपने परिवार की आय में सहयोग कर सकेंगी।

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, महाप्रबंधक गन्ना पीके प्रभात, मुकेश झुनझुनवाला, संजय मिश्र, श्री प्रकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

रिपोर्ट : रनविजय सिंह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.