इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश, सभी 8 लोगों की मौत

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो पाम ऑयल प्लांटेशन (ताड़ के बागान) के बीच उड़ान भर रहा एक निजी हेलीकॉप्टर वेस्ट कलिमंतान प्रांत के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुक्रवार को आधिकारिक पुष्टि करते हुए इंडोनेशियाई अधिकारियों ने बताया कि मलबे से सभी आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का एयरबस H130 मॉडल हेलीकॉप्टर गुरुवार को मेलावी जिले से रवाना हुआ था। इसे कुबु राया जिले में स्थित एक अन्य प्लांटेशन पर उतरना था, लेकिन टेक-ऑफ के मात्र पांच मिनट बाद ही इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने सेकाडाऊ जिले के दुर्गम जंगलों में तलाशी अभियान चलाया, जहां हेलीकॉप्टर का मलबा मिला। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दो क्रू सदस्यों और छह यात्रियों की जान चली गई। मृतकों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल है। सभी शवों को मलबे से निकाल लिया गया है।

Also Read: मुकेश अंबानी को पछाड़ कर गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Get real time updates directly on you device, subscribe now.