Dhurandhar 2 Box Office Collection: 18वें दिन रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में शामिल होते ही ‘धुरंधर 2’ ने तोड़े ये रिकॉर्ड्स

Sandesh Wahak Digital Desk: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

रिलीज के 18 दिन बाद भी फिल्म का जादू कायम है और इसी के साथ यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

जब माना जा रहा था कि फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ रही है, तभी तीसरे संडे को शानदार कलेक्शन के साथ इसने नया मुकाम हासिल कर लिया।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई-थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है।

दमदार कहानी, भव्य एक्शन और मजबूत स्टारकास्ट ने लंबे समय बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कराई है।

Dhurandhar 2

दो बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम

1000 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ धुरंधर 2 ने दो बड़े रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

  • यह 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई।
  • 18वें दिन की कमाई के मामले में इसने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया।
  • जहां धुरंधर 2 ने 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये कमाए, वहीं बाहुबली 2 उसी दिन 14 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी।

लाइफटाइम कलेक्शन में बाहुबली 2 से कितनी दूर

हालांकि कुल लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 अभी भी बाहुबली 2 से थोड़ा पीछे है। बाहुबली 2 का कुल कलेक्शन 1030 करोड़ रुपये रहा था, जबकि धुरंधर 2 अब तक 1013 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

यानी बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने के लिए अब सिर्फ 17 करोड़ रुपये की जरूरत है, जो मौजूदा रफ्तार को देखते हुए जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

तीसरे संडे ने बदली तस्वीर

तीसरे वीकेंड पर कलेक्शन में हल्की गिरावट के बाद शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्म ने ज्यादा कमाई कर सबको चौंका दिया। इस उछाल ने एक बार फिर फिल्म को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी इसकी बड़ी ताकत रही है। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बनाया है।

कुल मिलाकर, धुरंधर 2 न सिर्फ 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, बल्कि अब भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Also Read: फैन की हरकत से घबराईं Sunanda Sharma, स्टेज पर मचा हड़कंप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.