IND vs NZ: अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, भुवनेश्वर को पीछे छोड़ बने नंबर-1 भारतीय गेंदबाज

Sports News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया।

उन्होंने 2026 में अपना 38वां टी20 इंटरनेशनल विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने दो विकेट हासिल किए। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को आउट करके 2026 में अपना 38वां टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरा किया।

इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

इससे पहले यह रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम था। उन्होंने 2022 में 37 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

Arshdeep Singh

अब अर्शदीप ने उनसे आगे निकलकर नया भारतीय रिकॉर्ड बना दिया है।

पहले भी रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे अर्शदीप

अर्शदीप सिंह इससे पहले भी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे थे। साल 2024 में उन्होंने 36 टी20 इंटरनेशनल विकेट लिए थे।

जबकि 2025 में वरुण चक्रवर्ती ने भी 36 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, दोनों ही भुवनेश्वर कुमार के 37 विकेट के रिकॉर्ड को पार नहीं कर सके थे।

इस बार अर्शदीप ने 38 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Also Read: IND vs NZ 2nd T20: 70 रन पर गिरे 5 विकेट, फिर तिलक-नीतीश ने पलटी बाजी, भारत की शानदार जीत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.