IND vs NZ 2nd T20: 70 रन पर गिरे 5 विकेट, फिर तिलक-नीतीश ने पलटी बाजी, भारत की शानदार जीत

तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की नाबाद साझेदारी ने दिलाई जीत, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई

Sports News: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

तिलक ने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों पर नाबाद 69 रन जोड़े। नीतीश ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। संजू सैमसन 14 रन और वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट हो गए।

अभिषेक शर्मा ने 27 रन बनाए, लेकिन मिचेल सेंटनर की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

सेंटनर ने इसके बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को भी आउट कर भारत का स्कोर 70 रन पर 5 विकेट कर दिया। नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन वह भी सेंटनर का शिकार बने।

IND vs NZ 2nd T20

112 रन पर छठा विकेट गिरने के बाद तिलक और नीतीश ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिला दी।

फिलिप्स और जैकब्स के अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने बनाए 180 रन

इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम सीफर्ट 7 और डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर आउट हो गए। फिन एलन भी 16 रन ही बना सके।

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने पारी संभाली और चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।

फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 70 रन बनाए, जबकि जैकब्स ने 46 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।

भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी को एक-एक सफलता मिली।

सीरीज में भारत 2-0 से आगे

भारतीय टीम ने पहले टी20 मुकाबले में भी न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया था। लगातार दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत कर ली है।

सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा।

Also Read: IND vs NZ: मैदान में उतरते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बना द‍िया ये महार‍िकॉर्ड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.