IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी में देरी, बीच टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया लौटे SRH कप्तान

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में Pat Cummins को खेलते देखने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को अभी और इंतजार करना होगा।

चोट के चलते सीजन की शुरुआत से ही बाहर चल रहे Sunrisers Hyderabad के कप्तान कमिंस अचानक भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वापसी अप्रैल के तीसरे हफ्ते के बाद ही संभव है। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन संभाल रहे हैं।

क्यों लौटे कमिंस और कब होगी वापसी?

रिपोर्ट के अनुसार, कमिंस अपनी पीठ की चोट की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले SRH से जुड़ने के बावजूद वह शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे।

Pat Cummins

ऑस्ट्रेलिया में फाइनल स्कैन के बाद सब कुछ ठीक रहने पर उनके 17 अप्रैल तक टीम से दोबारा जुड़ने की उम्मीद है। कमिंस बीते करीब एक साल से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं।

इसी वजह से जुलाई 2025 के बाद उन्होंने बहुत कम क्रिकेट खेला और ICC T20 World Cup 2026 भी मिस करना पड़ा।

कितने मैच और मिस कर सकते हैं?

मौजूदा हालात को देखते हुए कमिंस कम से कम चार मुकाबले और बाहर रह सकते हैं। उनकी संभावित वापसी 21 अप्रैल को Delhi Capitals के खिलाफ मैच से मानी जा रही है।

कमिंस के बिना SRH की गेंदबाजी कमजोर दिखी है—हालांकि टीम ने कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज की, लेकिन मजबूत बल्लेबाजी वाली टीमों के सामने चुनौती बढ़ी हुई नजर आ रही है।

अब SRH प्रबंधन और फैंस की निगाहें कमिंस की मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि कप्तान की वापसी से ही टीम की संतुलित गेंदबाजी और रणनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Also Read: ODI World Cup 2027 पर हार्दिक पंड्या की नजर, IPL के बीच MI कप्तान की खास तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.