IPL 2026: तीन मैच-तीन हार! क्या CSK से होगी स्टीफन फ्लेमिंग की छुट्टी?

Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 का आधा सफर भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन Chennai Super Kings (CSK) का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है।

लगातार हारों के बाद टीम की रणनीति, गेम प्लान और खासतौर पर हेड कोच Stephen Fleming की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह सीजन CSK और फ्लेमिंग की 18 साल पुरानी साझेदारी का आखिरी पड़ाव साबित होगा।

CSK ने अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में लगातार 3 हार झेली है और अंक तालिका में टीम सबसे निचले पायदान पर है।

10 टीमों के बीच सबसे खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। सवाल यह है कि क्या इस शर्मनाक शुरुआत की जिम्मेदारी सीधे हेड कोच पर डाली जाएगी।

Stephen Fleming

मुरली कार्तिक ने किया फ्लेमिंग का बचाव

भारत के पूर्व क्रिकेटर Murali Kartik का मानना है कि पूरे खराब प्रदर्शन का ठीकरा स्टीफन फ्लेमिंग पर फोड़ना गलत होगा।

उनके मुताबिक टीम चयन और ऑक्शन की प्रक्रिया में फ्लेमिंग अकेले फैसले नहीं लेते, बल्कि मैनेजमेंट के अन्य सदस्य भी इसमें शामिल रहते हैं।

‘CSK बदलाव के दौर से गुजर रही है’

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज Zaheer Khan ने कहा कि फ्लेमिंग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि CSK फिलहाल ट्रांजिशन फेज में है।

पहले टीम अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा करती थी, लेकिन अब भविष्य को देखते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है।

ऐसे बदलावों के दौरान हार झेलनी पड़ती है और CSK के साथ भी यही हो रहा है।

फ्लेमिंग को भरोसा-CSK करेगी वापसी

लगातार तीन हार के बावजूद CSK कैंप में कोचिंग स्टाफ पर सीधे सवाल नहीं उठाए गए हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने भरोसा जताया है कि टीम IPL 2026 में जल्द ही लय पकड़ेगी और मजबूत वापसी करेगी।

अब देखना होगा कि आने वाले मुकाबलों में CSK का प्रदर्शन बदलता है या फ्लेमिंग का भविष्य और ज्यादा बहस का विषय बनता है।

Also Read: LIVE मैच में क्यों रोने लगे LSG के मालिक संजीव गोयनका? वायरल हुआ VIDEO

Get real time updates directly on you device, subscribe now.