IPL 2026: क्या आज हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे MS धोनी? अभ्यास का वीडियो आया सामने
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 में आज शनिवार, 18 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे।
दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। इस मुकाबले से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी आज मैदान पर उतरेंगे या नहीं।
मुकाबले से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक अभ्यास वीडियो साझा किया, जिसमें वह नेट्स में लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। गौरतलब है कि फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च को जानकारी दी थी कि धोनी शुरुआती दो हफ्तों तक टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं। अब वह तय समय पूरा हो चुका है।
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से धोनी की उपलब्धता को लेकर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी आज का मुकाबला भी मिस कर सकते हैं। बताया गया है कि वह काफ इंजरी से उबर तो रहे हैं, लेकिन पूरी तरह मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धोनी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर अभी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अभ्यास के दौरान धोनी को काफ इंजरी हो गई थी, जिसके चलते उन्हें शुरुआती मैचों से बाहर रहना पड़ा।
एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, “धोनी अभी रिहैब प्रक्रिया में हैं और टीम उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।”
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 5 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें टीम को 2 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में आज हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला चेन्नई के लिए अहम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या माही की मैदान पर वापसी आज हो पाएगी या फैंस को अभी और इंतजार करना होगा।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.