नोएडा श्रमिक हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन, अब ATS के हाथ जांच की कमान

Noida News: नोएडा में बीते दिनों हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में इस हिंसा के पीछे संदिग्ध विदेशी कनेक्शन विशेष रूप से पाकिस्तानी लिंक होने के संकेत मिले हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने जांच शुरू कर दी है।

जांच एजेंसियों को संदेह है कि श्रमिकों का यह प्रदर्शन स्वतःस्फूर्त नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश का हिस्सा था। सोशल मीडिया और ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से भड़काऊ वीडियो और मैसेज फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। सूत्रों के अनुसार, जिन अकाउंट्स से सबसे ज्यादा नफरत भरे पोस्ट किए गए, उनकी लोकेशन और आईपी एड्रेस भारत के बाहर, विशेषकर पाकिस्तान से संचालित होने के संकेत दे रहे हैं।

एटीएस की रडार पर डिजिटल फुटप्रिंट्स

एटीएस की डिजिटल फॉरेंसिक टीम अब उन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाल रही है जिन्होंने हिंसा के दौरान सक्रिय भूमिका निभाई। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इन संदिग्ध अकाउंट्स का संबंध किसी आतंकी संगठन या संगठित नेटवर्क से है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि कैसे अफवाहों के जरिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन को हिंसक आगजनी में तब्दील किया गया।

Also Read: IPL 2026: क्या आज हैदराबाद के खिलाफ खेलेंगे MS धोनी? अभ्यास का वीडियो आया सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.