इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर बरसाए गोले, 12 गांवों को खाली करने का अल्टीमेटम

Sandesh Wahak Digital Desk: इजरायल और लेबनान के बीच सीमा पर तनाव एक बार फिर चरम पर पहुँच गया है। इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने रविवार को दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में भीषण गोलाबारी की। यह हमला उस चेतावनी के ठीक बाद हुआ, जिसमें इजरायल ने लेबनान के 12 कस्बों और गांवों के निवासियों को संभावित सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर तुरंत घर खाली करने का आदेश दिया था। लेबनान की एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, इजरायली तोपों ने अल-मंसूरी, कलाइला और माजदल जौन जैसी पहाड़ियों को निशाना बनाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

हिज्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य अभियान तेज

हैरानी की बात यह है कि यह गोलाबारी उस समय हो रही है जब अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ सीजफायर मई के मध्य तक प्रभावी है। इसके बावजूद, इजरायल ने दक्षिण में अपनी पांच डिवीजन सेना तैनात कर रखी है और हिज्बुल्लाह के ठिकानों को ध्वस्त करने का दावा करते हुए लगातार बमबारी कर रहा है।

आईडीएफ ने स्थानीय लोगों को अपने घरों से कम से कम 1,000 मीटर दूर खुले इलाकों में शरण लेने को कहा है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन गोलाबारी के कारण बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

Also Read: Bareilly News: परिवार को पीटकर दी थी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दो वांछितों को भेजा जेल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.