Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल और DM ने किया महरिया गौशाला का औचक निरीक्षण

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में गौ-संरक्षण और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रविवार को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने संयुक्त रूप से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित महरिया गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौवंश की सेवा की।

Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल और DM ने किया महरिया गौशाला का औचक निरीक्षण

गौशाला में चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सांसद और जिलाधिकारी ने स्वयं गौवंश को गुड़ और चारा खिलाया। सांसद जगदंबिका पाल ने आगामी मानसून को देखते हुए कड़े निर्देश दिए।

  • बरसात शुरू होने से पहले टीन शेड की मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि गौवंश को असुविधा न हो।
  • भूसा और चारा सुरक्षित रखने के लिए उचित स्थान और व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
  • सांसद ने जिलाधिकारी से गौशाला में कार्यरत श्रमिकों के लिए भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
  • गायों के लिए नियमित हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में गौ-सेवा और संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। इस अवसर पर अमित उपाध्याय, सबलू साहनी और मंडल अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Siddharthnagar News: सांसद जगदंबिका पाल और DM ने किया महरिया गौशाला का औचक निरीक्षण

शोहरतगढ़ के लाल शिवम ओझा बने GST असिस्टेंट कमिश्नर; सांसद ने दी बधाई

जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम साहा निवासी शिवम ओझा (पुत्र ब्रह्मदेव ओझा) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिवम का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (GST) के पद पर हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सांसद जगदंबिका पाल ने अपने आवास पर शिवम ओझा को मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सांसद ने कहा, “सिद्धार्थनगर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। शिवम जैसे युवाओं की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।” इस दौरान के.डी. ओझा, फूलचंद जायसवाल, राजेश, रमेश मणि त्रिपाठी और राजेंद्र पांडे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Siddharthnagar News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और ससुर पर हत्या का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.