कैसरबाग पुलिस ने सुलझाई नकबजनी की गुत्थी, 100 सीसीटीवी कैमरों की मदद से 3 शातिर चोर गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मकबूलगंज इलाके में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद हुई है। इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम ने करीब 15 किलोमीटर के दायरे में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हो सकी।

कैसरबाग पुलिस ने सुलझाई नकबजनी की गुत्थी

बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त करन वर्मा, सुशील सोनी और मोहम्मद आजम उर्फ रानू शहर में घूम-घूमकर बंद मकानों को चिन्हित करते थे। मोहम्मद आजम ने ही मकबूलगंज स्थित पीड़िता निरुपमा श्रीवास्तव के घर की रेकी की थी, जिसके बाद तीनों ने मिलकर चोरी को अंजाम दिया।

पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 392 ग्राम पीली धातु (सोना), 217 ग्राम सफेद धातु (चांदी) के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP32KL2194) बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में से सुशील और आजम पर पहले से ही राजधानी के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.