कपिलवस्तु नगर पंचायत: भाजपा नेता नितेश पाण्डेय समेत 3 नामित सदस्यों ने ली शपथ
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित नगर पंचायत कपिलवस्तु के कार्यालय सभागार में गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित किए गए तीन नए सदस्यों- नितेश पाण्डेय, कौशल अग्रहरि और विजय कश्यप को आधिकारिक तौर पर कार्यभार सौंपा गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
SDM ने दिलाई शपथ, गूंजा जयघोष
समारोह के दौरान उप जिलाधिकारी (SDM) सदर कल्याण सिंह मौर्य ने तीनों नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभागार में कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत किया।

अंतिम पंक्ति तक पहुंचेगा विकास
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा इन ऊर्जावान सदस्यों के मनोनयन से कपिलवस्तु के विकास को और भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य है। शासन ने आप सभी को अपना प्रतिनिधि चुना है, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। चहुमुखी विकास के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें।

संगठन और सरकार के बीच सेतु का आह्वान
विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने नामित सदस्यों से आह्वान किया कि वे सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु का काम करें और नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निदान कराएं। वहीं, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने भी नवनियुक्त सभासदों के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में दिग्गजों का रहा जमावड़ा
इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, चेयरमैन डीसीएफ अजय उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि, जिला कार्यालय मंत्री गगन श्रीवास्तव, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद आलम और अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं सभासद मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: ‘भाजपा की साजिशों से रहें सावधान’, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का विजय मंत्र

