‘भाजपा की साजिशों से रहें सावधान’, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का विजय मंत्र

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उसे ‘जनविरोधी’ और ‘लोकतंत्र की धोखेबाज’ करार दिया है। बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रणभेरी फूंक दी। अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि भाजपा साजिशों की राजनीति करती है, इसलिए 2024 से भी अधिक सावधानी के साथ जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

‘भाजपा की साजिशों से रहें सावधान’, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का विजय मंत्र

भाजपा राज में पुलिस व्यवस्था और अस्पताल चौपट

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के राज में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अस्पतालों में गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के साथ ‘राजनीतिक छल’ कर रही है।

वोट कटवाने की साजिश और चुनाव आयोग पर सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि SIR (एसआईआर) में नकली हस्ताक्षर के जरिए वोट कटवाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस गंभीर धांधली पर चुनाव आयोग निष्क्रिय क्यों है? उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर बूथ पर जाकर सक्रिय रहें और भाजपा की इन साजिशों को नाकाम करें।

‘भाजपा की साजिशों से रहें सावधान’, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का विजय मंत्र

विकास के नाम पर ‘स्मार्ट धोखा’

अखिलेश यादव ने सरकार की विकास योजनाओं की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “लखनऊ में 7 हजार करोड़ रुपये में बना ग्रीन कॉरिडोर गलत डिजाइन का शिकार है। आज हर चौराहे पर पुलिस लगानी पड़ती है।” “भाजपा सरकार ने 9 साल में एक भी नया बिजली प्लांट नहीं लगाया। स्मार्ट मीटर के नाम पर बिलों में धांधली हो रही है और उपभोक्ता परेशान हैं।” भाजपा ने नया कुछ नहीं बनाया, बल्कि समाजवादियों द्वारा बनाए गए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसी विश्वस्तरीय सड़कों की विरासत को भी सही से नहीं संभाल पा रही है।

‘भाजपा की साजिशों से रहें सावधान’, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का विजय मंत्र

किसानों और विकास की दुश्मन भाजपा

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने कन्नौज का काऊ मिल्क प्लांट बंद कर दिया और किसान बाजार तक बेच दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का विकास से कोई वास्ता नहीं है और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड इस सरकार में टूट चुके हैं।

‘भाजपा की साजिशों से रहें सावधान’, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया 2027 का विजय मंत्र

इन दिग्गजों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करने का आह्वान किया।

Also Read: UP Politics: 11 अप्रैल को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ज्योतिबा फुले जयंती पर जुटेंगे देशभर के दिग्गज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.