Lucknow News: बारिश की फुहारों के बीच LDA की ‘ग्रीन रन’ बनी यादगार, जुम्बा और संगीत पर थिरके युवा

3.5 किलोमीटर की रेस में फिटनेस और फन का तड़का, ग्रीन कॉरिडोर पर पहली बार दिखा ऐसा नजारा

Sandesh Wahak Digital Desk: नवाबों के शहर लखनऊ में रविवार की सुबह फिटनेस और उमंग के नाम रही। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा आयोजित ‘ग्रीन रन’ में शहरवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह 5:00 बजे हुई झमाझम बारिश ने जहां मौसम खुशनुमा कर दिया, वहीं प्रतिभागियों का जोश दोगुना हो गया। भीगी सड़कों और ठंडी हवाओं के बीच चेहरे पर मुस्कान लिए हजारों लोग ग्रीन कॉरिडोर की पहली फन रेस का हिस्सा बने।

Lucknow News: बारिश की फुहारों के बीच LDA की ‘ग्रीन रन’ बनी यादगार, जुम्बा और संगीत पर थिरके युवा

झूलेलाल वाटिका से डालीगंज ब्रिज तक 5000 स्टेप्स की दौड़

पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ में झूलेलाल वाटिका से न्यू डालीगंज ब्रिज के बीच 3.5 किलोमीटर (लगभग 5,000 स्टेप्स) का रूट तय किया गया था। खास बात यह रही कि सिर्फ 5 दिनों के लिए खोले गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में ही 1500 से अधिक लोगों ने अपनी जगह पक्की कर ली थी। रेस शुरू होने से पहले लोगों ने योगा और जुंबा सेशन के जरिए वॉर्म-अप किया और फिल्मी गानों की धुन पर जमकर थिरके।

Lucknow News: बारिश की फुहारों के बीच LDA की ‘ग्रीन रन’ बनी यादगार, जुम्बा और संगीत पर थिरके युवा

इन विजेताओं ने मारी बाजी

सुबह 6:00 बजे फ्लैग ऑफ के साथ शुरू हुई दौड़ 4 श्रेणियों में आयोजित की गई थी। विजेताओं की सूची इस प्रकार रही

18 से 30 वर्ष: सुमित (प्रथम), रमेश (द्वितीय), सुनील (तृतीय)।

30 से 50 वर्ष: अजय (प्रथम), मयंक अवस्थी (द्वितीय), राघवेन्द्र (तृतीय)।

50 वर्ष से अधिक: आदेश (प्रथम), आदित्य (द्वितीय), अजय कुमार टंडन (तृतीय)।

युगल (Couple) श्रेणी: सत्यम और स्नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Lucknow News: बारिश की फुहारों के बीच LDA की ‘ग्रीन रन’ बनी यादगार, जुम्बा और संगीत पर थिरके युवा

सोशल मीडिया पर छाया ‘ग्रीन रन’ का क्रेज

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार और सचिव विवेक श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। दौड़ में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में सेल्फी और वीडियो बनाने का जबरदस्त क्रेज दिखा, जिससे सोशल मीडिया पर ‘ग्रीन रन’ ट्रेंड करता नजर आया।

Lucknow News: बारिश की फुहारों के बीच LDA की ‘ग्रीन रन’ बनी यादगार, जुम्बा और संगीत पर थिरके युवा

बेहतरीन प्रबंधन की हुई सराहना

एलडीए ने प्रतिभागियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा था। रेस रूट पर 4 हाइड्रेशन प्वाइंट्स बनाए गए थे। साथ ही एम्बुलेंस, चिकित्सकों की टीम और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। शहरवासियों ने एलडीए के इस कुशल प्रबंधन और आयोजन की जमकर प्रशंसा की।

Also Read: ‘स्मार्ट मीटर नहीं ये स्मार्ट चीटर है!’ AAP ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन, 16 मई से संजय सिंह भरेंगे हुंकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.