लखनऊ में 75 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन, अब 14 अगस्त को 407 PM आवास की बारी

Lucknow LDA: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने शुक्रवार को पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट के 75 फ्लैटों का लॉटरी के जरिए आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो ऑडिटोरियम में हुए ड्रॉ में आवेदकों से ही लॉटरी की पर्चियां निकलवाई गईं। पूरी प्रक्रिया का एलडीए के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने बन रहे पार्क व्यू अपार्टमेंट में 3 बीएचके प्लस स्टडी के 24 और 3 बीएचके के 39 फ्लैट आवंटित किए गए। वहीं, ऐशबाग के मिल रोड पर बन रहे ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में 3 बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 12 फ्लैटों का आवंटन हुआ।

14 अगस्त को 407 PM आवासों की लॉटरी

एलडीए अब प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 भवनों का भी लॉटरी से आवंटन करेगा। यह ड्रॉ 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर होगा। योजना प्रभारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक, बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन में 200 और शारदा नगर विस्तार योजना में 207 रिक्त भवन हैं।

इन आवासों के लिए बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन आए हैं। पात्र आवेदकों के चयन की सत्यापन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद पात्र लोगों के बीच 407 भवनों का ड्रॉ कराया जाएगा।

Also Read: कंगना रनौत का Gen Z पर बदला सुर, अब बोलीं- युवा देश की ताकत और बड़ी धरोहर 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.