कंगना रनौत का Gen Z पर बदला सुर, अब बोलीं- युवा देश की ताकत और बड़ी धरोहर

Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने Gen Z को लेकर अपने पुराने बयान से अलग रुख अपनाया है। पहले युवाओं की इस पीढ़ी को ‘गटर जनरेशन’ कहने पर विवादों में आईं कंगना ने अब उन्हें देश की ताकत और बड़ी धरोहर बताया है। गुरुवार को संसद के बाहर पत्रकारों ने उनसे Gen Z को लेकर सवाल किया था।

कंगना ने कहा कि Gen Z देश की ताकत है और युवा तेजी से भारतीय संस्कृति और पहचान के दूत के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के युवाओं से जुड़े विचारों का भी समर्थन किया।

पहले ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर हुआ था विवाद

कंगना ने इससे पहले Gen Z के कुछ युवाओं के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘गटर जनरेशन’ कहा था। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। बाद में उन्होंने कुछ युवाओं की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि ये भी Gen Z हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैं।

कंगना ने प्रधानमंत्री को गाली देने वाले कुछ लोगों को पूरी Gen Z का प्रतिनिधि मानने से भी इनकार किया था। इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर के प्रदर्शन और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भी निशाना साधा था।

मोहन भागवत ने क्या कहा था

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मुंबई में कहा था कि प्रदर्शन करना लोकतंत्र में विरोध का वैध तरीका है। उन्होंने कहा कि Gen Z आंदोलन कर रही है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह राष्ट्रविरोधी है। यह हमारी अगली पीढ़ी है और उसकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने Gen Z और Gen Alpha को पुरानी पीढ़ी से अधिक सवाल करने वाली, ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी भी बताया।

Also Read: E20 Petrol के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे राहुल गांधी! कहा- ‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है’ 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.