मैक्रों ने ट्रंप के प्रोजेक्ट फ्रीडम से किया किनारा, कहा- यूरोप अपनी सुरक्षा के लिए खुद सक्षम
Sandesh Wahak Digital Desk: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्वायत्तता पर कड़ा रुख अपनाते हुए घोषणा की है कि यूरोप अपना खुद का सिक्योरिटी सॉल्यूशन विकसित कर रहा है। आर्मेनिया के येरेवन में आयोजित यूरोपीय पॉलिटिकल कम्युनिटी की 8वीं बैठक में बोलते हुए मैक्रों ने स्पष्ट किया कि फ्रांस होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए अमेरिका द्वारा संचालित किसी भी ऐसे ऑपरेशन में हिस्सा नहीं लेगा जिसका फ्रेमवर्क स्पष्ट न हो।
राष्ट्रपति मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट फ्रीडम में फ्रांस की भागीदारी को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने इस पहल को एक ‘अस्पष्ट फ्रेमवर्क’ करार देते हुए कहा कि फ्रांस ऐसी किसी भी सैन्य कार्रवाई या बल-आधारित ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनेगा जो एक साफ और पारदर्शी ढांचे के बाहर हो।
ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत पर जोर
मैक्रों ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने का समर्थन तो किया, लेकिन इसके लिए एक स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान की मांग दोहराई। उनके प्रमुख सुझाव इस प्रकार है।
होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच कोऑर्डिनेटेड रीओपनिंग होनी चाहिए।
फ्री नेविगेशन के लिए यह बिना किसी रोक-टोक और बिना टोल के सुनिश्चित होना चाहिए, जो एकमात्र टिकाऊ रास्ता है।
अगर अमेरिका इसे खोलने के लिए तैयार है तो यह स्वागत योग्य है, क्योंकि फ्रांस शुरू से ही इसकी मांग कर रहा है।
यूरोपीय रक्षा और क्षेत्रीय तनाव
मैक्रों ने जोर देकर कहा कि यूरोपीय संघ अब अपनी किस्मत अपने हाथों में ले रहा है और रक्षा व सुरक्षा पर खर्च बढ़ा रहा है। उन्होंने लेबनान में संघर्षविराम (सीजफायर) का सम्मान करने की अपील भी की। गौरतलब है कि 28 फरवरी से इस क्षेत्र में तनाव चरम पर है, जहाँ अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जवाबी हमलों का सिलसिला जारी है।
Also Read: सुनील नरेन ने रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, IPL में ‘दोहरे शतक’ तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने

