बिजली विभाग में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, JE से लेकर अकाउंटेंट तक निकली वैकेंसी

Rajasthan RVUNL recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की बिजली कंपनियों में कुल 2,005 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती राज्य की पांच बड़ी बिजली कंपनियों (RVUN, RVPN, JVVN, AVVN और JdVVN) के लिए की जा रही है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को सरकारी बिजली विभाग में करियर बनाने का शानदार अवसर मिलेगा।

जूनियर इंजीनियर से लेकर अकाउंटेंट तक मौके

इस भर्ती अभियान में विभिन्न पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। सबसे ज्यादा 765 पद जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर-I के 869 पद शामिल हैं, जिनमें इलेक्ट्रिकल के 727, मैकेनिकल के 110 और सिविल के 32 पद हैं। वहीं 371 पद जूनियर अकाउंटेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर लेकर आई है।

योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है। जूनियर अकाउंटेंट के लिए B.Com या संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री जरूरी है। वहीं जूनियर असिस्टेंट पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर और टाइपिंग स्किल्स आवश्यक हैं।\

चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जूनियर इंजीनियर की परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। वहां “NEW RECRUITMENT” लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद फीस जमा कर फॉर्म को डाउनलोड और प्रिंट करना जरूरी होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत नोटिफिकेशन, परीक्षा सिलेबस और आवेदन की तारीखें जल्द जारी की जाएंगी, इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.