मेरठ में सिपाही पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पिस्टल दिखाकर धमकाया

Meerut News: मेरठ में आगरा में तैनात एक सिपाही पर युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। लोहियानगर क्षेत्र के हापुड़ चुंगी की रहने वाली युवती शुक्रवार को शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने अधिकारियों को फोटो और अन्य साक्ष्य भी सौंपे। मामले की जांच सीओ महिला थाना को दी गई है।

युवती के मुताबिक, करीब दो महीने पहले स्नैपचैट के जरिए उसकी सिपाही से बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच संबंध बने। आरोप है कि सिपाही ने शादी का भरोसा देकर उसे होटल में बुलाया और मेरठ के अलावा आगरा में भी कई बार दुष्कर्म किया।\

सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप

युवती का कहना है कि करीब एक महीने पहले आरोपी रोहटा रोड पर उससे मिला और होटल ले गया। वहां शादी की बात कहने पर उसके साथ मारपीट की गई और सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाया गया। युवती का आरोप है कि शिकायत करने पर उसके माता-पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई।

थानों पर सुनवाई न होने का आरोप

युवती ने कंकरखेड़ा और लोहियानगर पुलिस पर शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाया। उसका दावा है कि आरोपी सिपाही और उसकी मां को जानकारी मिलने के बाद थाने में उसके साथ मारपीट की गई और कई घंटे बैठाए रखा गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं लालकुर्ती के पैठ बाजार में दो बहनों से छेड़छाड़ और कमेंटबाजी को लेकर भी हंगामा हुआ। पीड़िताओं का आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने अभद्र टिप्पणी की और विरोध पर गाली-गलौज की। सूचना के बावजूद पुलिस के करीब एक घंटे बाद पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है।

Also Read: Bareilly News: कबाड़ की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, पिकअप और औजारों के साथ चोर गिरफ्तार 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.