फरमान का दावा- मुझे छोड़कर भाग गई पत्नी मोनालिसा, अजमेर की गलियों में तलाश जारी
Sandesh Wahak Digital Desk: सोशल मीडिया और महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह काफी चौंकाने वाली है। उनके पति फरमान खान ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि मोनालिसा उन्हें छोड़कर कहीं चली गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में फरमान खान खुद को राजस्थान के अजमेर और पुष्कर में बता रहा है। वीडियो में वह काफी परेशान दिख रहा है और लोगों से मदद की अपील करते हुए कह रहा है कि मोनालिसा उसे छोड़कर भाग गई है। वह उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है, लेकिन मोनालिसा का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
नाबालिग निकलीं मोनालिसा, गहराया विवाद
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में मोनालिसा को नाबालिग पाया गया। इस खुलासे के बाद मध्य प्रदेश के पारधी समुदाय ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर इस शादी को अमान्य घोषित करने की मांग की है। मार्च में केरल में हुई इस शादी को मोनालिसा के परिजनों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने लव-जिहाद करार दिया था। उनका दावा था कि फरमान ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की है।
कुंभ वाली मोनालिसा भाग गई, पति फरहान का दावा, अब कह रहा, मोनालिसा भाग गई। उसे खोज रहा। सुनिए क्या कुछ कहा है ? 👇👇 #Monalisa #monalisabhosale #ashabhosale #prayagraj #viralvídeo pic.twitter.com/AFgf6aop0e
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 12, 2026
पति पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
आयोग की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कानून का शिकंजा भी कस गया है। उत्तर प्रदेश के एक निवासी की शिकायत पर जांच समिति गठित की गई थी। जांच में उम्र का खुलासा होने के बाद महेश्वर पुलिस ने फरमान के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा विधायक राजकुमार मेव और अन्य नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए मोनालिसा की सुरक्षित घर वापसी की मांग की है।
विवादों भरा रहा है रिश्ता
बता दें कि केरल के तिरुवनंतपुरम में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई इस शादी ने शुरू से ही विवादों को जन्म दिया था। एक तरफ फरमान इसे प्यार बता रहा था, तो दूसरी तरफ मोनालिसा की उम्र और धर्म परिवर्तन के दावों ने इसे कानूनी पचड़ों में फंसा दिया। जहां एक ओर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पति का अजमेर में उसे ढूंढना इस कहानी को और उलझा रहा है। आखिर मोनालिसा अपनी मर्जी से गायब हुई हैं या इसके पीछे कोई और वजह है, यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।
Also Read: इकाना में लखनऊ और गुजरात की टक्कर, गिल ने जीता टॉस, पंत और मार्श सस्ते में आउट

