यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, 6 नए चेहरों को मिल सकती है जगह, राष्ट्रीय महामंत्री ने लखनऊ में की बैठक

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और यूपी ऑब्जर्वर विनोद तावड़े लखनऊ पहुंचे और उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ अहम बैठक की।

60 मंत्री बनाने की क्षमता, फिलहाल 54 ही

योगी आदित्यनाथ 2022 में मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद मार्च 2024 में पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था। यूपी में विधायकों की संख्या के हिसाब से अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि सांसद बन गए हैं। फिलहाल मंत्रिमंडल में 54 सदस्य हैं।

पद संख्या
मुख्यमंत्री + 2 उप-मुख्यमंत्री 3
कैबिनेट मंत्री 21
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 14
राज्यमंत्री 19
कुल 54

इस तरह योगी मंत्रिमंडल में अभी 6 नए मंत्री और बनाए जा सकते हैं।

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को मिल सकती है जगह

2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में सपा के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। माना जा रहा है कि इनमें से 2 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश में करीब तीन दर्जन आयोग, निगम और बोर्ड्स के पद भी खाली पड़े हैं। इन पर भी जल्द नियुक्तियां हो सकती हैं।

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बीजेपी संगठन और सरकार में सब दुरुस्त करने की कोशिश में है। शनिवार को ही लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इसके बाद मंत्रिमंडल और संगठन में विस्तार की चर्चा तेज हो गई थी।

Also Read: फरमान का दावा- मुझे छोड़कर भाग गई पत्नी मोनालिसा, अजमेर की गलियों में तलाश जारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.