यात्रियों के लिए राहत, Lucknow के अवध बस अड्डे से 16 रूटों के लिए मिलेगी MST सुविधा
Lucknow Awadh Bus Stand: लखनऊ के दैनिक यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) एक अगस्त से अवध बस अड्डे से मासिक सीजन टिकट (MST) की सुविधा शुरू करने जा रहा है। अब तक यह सुविधा केवल कैसरबाग बस अड्डे से उपलब्ध थी, लेकिन अब अवध बस अड्डे से भी 16 रूटों के लिए एमएसटी जारी की जाएगी।
इस सुविधा के तहत यात्रियों को 30 दिन तक सफर करने के लिए सिर्फ 18 दिनों का किराया देना होगा। यानी हर महीने 12 दिनों तक मुफ्त यात्रा (Free Travel Benefit) का लाभ मिलेगा।
इन 16 रूटों के लिए बनेगी MST
अवध बस अड्डे से इन स्थानों के लिए एमएसटी जारी होगी:
- बाराबंकी – ₹1044
- न्यू बाराबंकी – ₹1296
- मसौली – ₹1944
- रामनगर – ₹2772
- घाघराघाट – ₹3240
- जरवल रोड – ₹3492
- गणेशपुर – ₹3024
- जरवल कस्बा – ₹3888
- कैसरगंज – ₹4428
- कुंडासर – ₹4932
- करनैलगंज – ₹4464
- सागर – ₹1368
- अहमदपुर टोल प्लाजा – ₹2412
- भिटरिया – ₹3276
- मवई – ₹3780
- भेलसर – ₹4464
MST बनवाने के लिए क्या चाहिए?
पहली बार एमएसटी बनवाने पर 50 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। इसके लिए यात्रियों को ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:
- आधार कार्ड
- एक पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए)
- छात्र होने पर स्कूल फीस का प्रमाण और
- हाईस्कूल की मार्कशीट
MST काउंटर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन के मुताबिक, एमएसटी धारकों को 30 दिन की यात्रा के लिए सिर्फ 18 दिनों का किराया देना होगा। इससे यात्रियों को हर महीने 12 दिनों तक बिना अतिरिक्त किराया दिए बस यात्रा करने का लाभ मिलेगा।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बढ़ी बस सेवा
इधर, लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Greenfield Expressway) पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने दोपहर में भी बस सेवाएं शुरू कर दी हैं।
अब आलमबाग बस टर्मिनल (Alambagh Bus Terminal) से दोपहर 2 बजे और 3 बजे भी बसें कानपुर के लिए रवाना होंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार, हैदरगढ़ डिपो की दो अतिरिक्त बसें इस रूट पर लगाई गई हैं।
यात्री एक्सप्रेसवे पर बनाए गए छह कट पॉइंट्स से भी बस में चढ़ और उतर सकेंगे। इस रूट पर प्रति यात्री किराया 152 रुपये निर्धारित किया गया है।
Also Read: 2000 साल से दफन था इतिहास, रायबरेली में खेत के नीचे मिली कुषाणकालीन नगरी, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

