नाम ही काफी है! इस दिग्गज एक्टर की एंट्री से ‘रामायण’ का Buzz सातवें आसमान पर

Sandesh Wahak Digital Desk: निर्माता नमित मल्होत्रा की मेगा बजट फिल्म रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है।

करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए। उनकी झलक को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म के हर किरदार को खास अंदाज में पेश किया जा रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हनुमान के रोल को लेकर है, जिसे निभा रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल

सनी देओल की मौजूदगी से ही फिल्म का क्रेज दोगुना हो गया है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर उनका नाम आते ही फिल्म का पलड़ा भारी हो जाता है।

Ramayana Movie

‘रामायण’ को लेकर क्या बोले सनी देओल?

एक पुराने इंटरव्यू में सनी देओल ने ‘रामायण’ को लेकर कहा था कि यह रोल उनके लिए बेहद खास और चुनौतीपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “रामायण में मेरा किरदार शानदार और खूबसूरत होगा। थोड़ी घबराहट जरूर है, लेकिन यही इसकी खूबसूरती है।

यह फिल्म किसी भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट से कम नहीं होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि हर चीज के साथ न्याय होगा और दर्शक इसे एंजॉय करेंगे।”

ब्लॉकबस्टर फिल्मों का लंबा इतिहास

सनी देओल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खुद उनकी लोकप्रियता बयां करता है। गदर 2 ने 525 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया, जबकि बॉर्डर 2 ने भी सैकड़ों करोड़ का कारोबार किया।

इससे पहले गदर, बॉर्डर, घायल और दामिनी जैसी फिल्मों से वह सुपरस्टार साबित हो चुके हैं।

दमदार स्टारकास्ट

‘रामायण’ की स्टारकास्ट भी उतनी ही भव्य है।

  • रणबीर कपूर – भगवान राम
  • यश – रावण
  • साई पल्लवी – माता सीता
  • रवि दुबे – लक्ष्मण
  • काजल अग्रवाल – मंदोदरी
  • अरुण गोविल – राजा दशरथ
  • लारा दत्ता – कैकेयी

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

इस मेगा प्रोजेक्ट को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी—पहला पार्ट इस दिवाली और दूसरा अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।

निर्माताओं के मुताबिक, ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है।

करीब 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बन रही यह फिल्म न सिर्फ अपने स्केल बल्कि स्टारकास्ट और विजुअल एक्सपीरियंस के चलते पहले ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है।

Also Read: टोक्यो में गूंजी बिहार की सोंधी महक, पंकज त्रिपाठी बोले- संघर्ष और सादगी ही मेरी पहचान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.