नीतीश कुमार ने घोषित की JDU की नई टीम, संजय झा बने रहेंगे कार्यकारी अध्यक्ष
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के राजनीति में लगातार हलचल जारी है। आगामी विधानसभा चुनावों और संगठन को धार देने के उद्देश्य से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इस नई टीम में पुराने भरोसेमंद चेहरों को बरकरार रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है।
प्रमुख नियुक्तियां और पदाधिकारी
कार्यकारी अध्यक्ष: राज्यसभा सांसद संजय झा अपने पद पर बने रहेंगे।
उपाध्यक्ष: जहानाबाद के पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव (12 नेता): मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी और रमेश सिंह कुशवाहा समेत 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
कोषाध्यक्ष: आलोक कुमार सुमन को पार्टी का खजांची नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता व सचिव: राजीव रंजन सिंह मुख्य प्रवक्ता बने रहेंगे, जबकि निवेदिता कुमारी और दयानंद राय समेत 7 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
निशांत कुमार को पद क्यों नहीं
निशांत कुमार ने 8 मार्च को पार्टी की सदस्यता ली थी, जिसके बाद उनके संगठन में बड़े पद की चर्चा थी। हालांकि, सूची में उनका नाम न होना चर्चा का विषय है। इसके पीछे के संभावित कारण माना जा रहा है।
अनुभव की कमी: माना जा रहा है कि निशांत अभी पार्टी की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझ रहे हैं और सीधे पद लेने के बजाय जमीन पर काम करना चाहते हैं।
बिहार यात्रा: निशांत 3 मई से पश्चिम चंपारण से अपनी बिहार यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उनका लक्ष्य सभी 38 जिलों में जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद करना है।
स्वयं का निर्णय: हाल ही में उन्होंने मीडिया से कहा था कि वे फिलहाल संगठन को मजबूत करने और लोगों से मिलने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
Also Read: UP Board Result 2026: कल शाम 4 बजे आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

