UP Board Result 2026: कल शाम 4 बजे आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम कल, 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी साझा की है। परिणाम बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

कहाँ और कैसे चेक करें परिणाम

रिजल्ट घोषित होते ही छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों और पोर्टल्स पर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: upmsp.edu.in

डिजिलॉकर पोर्टल: results.digilocker.gov.in

थर्ड पार्टी लिंक: livehindustan.com/career/results/up-board-result

रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए ‘यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2026’ या ‘यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन दबाएं।

स्टेप 4: आपका रिजल्ट (मार्कशीट) स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 5: भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।

52 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला

इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा कर परिणाम जारी करने की तैयारी की है। छात्र अपने फोन पर तुरंत अलर्ट पाने के लिए विभिन्न शैक्षिक पोर्टल्स पर रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।

Also Read: Lucknow News: महाराजा कंसा पासी की पुत्री मलीहा पासी का बोर्ड चोरी, धरने पर बैठा समाज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.