न बेटा–न बेटी, किसके नाम होगी करोड़ों की संपत्ति? गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के जवाब से चौंके लोग
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेता Govinda की पत्नी Sunita Ahuja एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं।
हाल ही में मुंबई में अपने पालतू डॉग के साथ स्पॉट हुईं सुनीता ने मज़ाकिया लहजे में अपनी करोड़ों की संपत्ति को लेकर ऐसा बयान दिया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
पैपराज़ी से बातचीत के दौरान सुनीता अपने डॉग को गोद में लेकर कार की फ्रंट सीट पर बैठाती नजर आईं। इसी दौरान उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह अपनी सारी प्रॉपर्टी अपने डॉग के नाम करने वाली हैं।
उनके इस बयान पर पैप्स ने मज़ाक में पूछा कि फिर उनके भांजे, कॉमेडियन-एक्टर Krushna Abhishek का क्या होगा?
इस पर सुनीता ने बेझिझक जवाब दिया—“कृष्णा तो मेरा बेटा है, उसके पास पहले से ही बहुत कुछ है। उल्टा मुझे उससे लेना है। भगवान करे वो और आगे बढ़े।
जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक मेरा आशीर्वाद उसके साथ रहेगा।” सुनीता का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
हालांकि, फैंस इस बात से चकित हैं कि सुनीता ने संपत्ति के नामांकन में न तो अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और न ही बेटी टीना आहूजा का ज़िक्र किया, बल्कि पालतू डॉग का नाम लिया।
भांजे संग मिटीं पुरानी दूरियां
गौरतलब है कि सुनीता और भांजे कृष्णा के बीच लंबे समय से चली आ रही दूरियां हाल ही में खत्म हो गई थीं।
कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में सुनीता की मौजूदगी के दौरान उन्होंने कृष्णा और उनकी पत्नी Kashmera Shah को गले लगाकर पुरानी कड़वाहट भुला दी। 14 साल बाद रिश्तों में आई इस नरमी को देखकर फैंस भी भावुक हो उठे।
सुनीता आहूजा का यह बेबाक बयान एक बार फिर साबित करता है कि वह बिना लाग-लपेट अपनी बात रखने से कभी नहीं हिचकिचातीं।

