PM मोदी का सोशल मीडिया दांव! देर रात फिर पोस्ट किया Insta वीडियो, युवाओं को कहा- थैंक्स टू एवरीबडी
PM Modi Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देर रात सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर युवाओं को संबोधित किया। इस बार उन्होंने अपने पिछले वीडियो पर मिले जबरदस्त समर्थन और सुझावों के लिए लोगों का धन्यवाद किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी ने कहा कि लोगों का प्यार और भरोसा उन्हें लगातार प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री (PM Modi) ने वीडियो में कहा, “थैंक यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर आपने जिस तरह प्रतिक्रिया दी और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता आगे भी ऐसे ही मजबूत होता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों।”
Instagram वीडियो पोस्ट होने के महज 20 मिनट के भीतर ही इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया, जिससे साफ है कि युवाओं के बीच इसे काफी तेजी से प्रतिक्रिया मिली।
मंत्रियों को दी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की सलाह
इससे पहले PM Modi ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में भी सोशल मीडिया के महत्व पर जोर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने मंत्रियों से पूछा कि वे इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का कितना इस्तेमाल करते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ऐसे में सरकार और मंत्रियों को भी इन प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे युवाओं से जुड़ना चाहिए और संवाद बढ़ाना चाहिए।
NEET विवाद पर भी दिया था बड़ा संदेश
गुरुवार रात प्रधानमंत्री मोदी ने Instagram पर एक सेल्फी वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा था कि पेपर लीक कोई छोटी घटना नहीं है और इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए नए कानून की तैयारी कर रही है।
PM Modi ने बताया था कि प्रस्तावित कानून में फास्ट ट्रैक कोर्ट, दोषियों को कड़ी सजा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जैसे प्रावधान शामिल किए जा रहे हैं।
Also Read: ‘कोर्ट कोई एंटरटेनमेंट चैनल नहीं’… CJI सूर्यकांत का बड़ा फैसला, सुनवाई की वीडियो पोस्ट करने पर रोक

