रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा से 56 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका
NFR Sports Quota Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत वर्ष 2026-27 की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 56 पदों पर योग्य खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। देश के किसी भी राज्य के पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
56 पदों पर होगी भर्ती, ये है योग्यता
आधिकारिक रोजगार अधिसूचना संख्या 04/2026 के अनुसार, 21 पद पे-मैट्रिक्स लेवल-3/2 और 35 पद लेवल-1 के लिए निर्धारित किए गए हैं। लेवल-3/2 के लिए उम्मीदवार का 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। वहीं, लेवल-1 पदों के लिए 10वीं पास, आईटीआई या एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
उम्र सीमा और स्पोर्ट्स योग्यता
भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 के अनुसार 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धियां जरूरी हैं। लेवल-3/2 के लिए वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, नेशनल चैंपियनशिप, नेशनल गेम्स, इंटर-यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं या फेडरेशन कप में निर्धारित प्रदर्शन होना चाहिए।
वहीं, लेवल-1 के लिए राष्ट्रीय, फेडरेशन कप और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तय मानकों के अनुसार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी और सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-1 या लेवल-3/2 के अनुसार वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा पास और रेलवे कर्मचारियों को मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
Also Read: Bareilly News: तमंचा और कारतूस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी

