SBI SCO Recruitment 2026: 207 पदों पर भर्ती, बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें योग्यता और सैलरी
SBI SCO Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े पदों पर होंगी। भर्ती का नोटिफिकेशन 4 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। आवेदन की आखिरी तारीख पहले 25 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन से आवेदन कर सकते हैं।
7 पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती में जोनल हेड, रीजनल हेड, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, वीपी वेल्थ और एवीपी वेल्थ के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा 91 पद वीपी वेल्थ और 73 पद एवीपी वेल्थ के हैं। रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड के 24 पद हैं। नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी। शुरुआती अवधि 5 साल है, जिसे 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
योग्यता, उम्र और सैलरी
हर पद के लिए अनुभव और योग्यता अलग है। वरिष्ठ पदों पर 15 साल तक का अनुभव मांगा गया है, जबकि एवीपी वेल्थ के लिए 3-4 साल का अनुभव पर्याप्त है। उम्र सीमा पद के अनुसार 23 से 50 साल तक है। सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जोनल हेड का सालाना CTC 97 लाख रुपये तक है। चयन शॉर्टलिस्टिंग, 100 अंकों के इंटरव्यू और CTC नेगोशिएशन से होगा।

