Siddharthnagar News: अंबेडकर जयंती पर DM बोले- शिक्षा को हथियार बनाकर बदली देश की तकदीर

Siddharthnagar News: राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विकास भवन सभागार में अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें नमन किया।

Siddharthnagar News: अंबेडकर जयंती पर DM बोले- शिक्षा को हथियार बनाकर बदली देश की तकदीर

शिक्षा और संघर्ष का दिया संदेश

मुख्य अतिथि शीतल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा “बाबा साहब का स्पष्ट संदेश था- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताए रास्ते पर चलकर भारत को एक विकसित और मजबूत राष्ट्र बनाएंगे।”

Siddharthnagar News: अंबेडकर जयंती पर DM बोले- शिक्षा को हथियार बनाकर बदली देश की तकदीर

‘अभिव्यक्ति की आजादी बाबा साहब की देन’ – DM

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बाबा साहब के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से आने के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना हथियार बनाया और विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने जोर दिया कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, क्योंकि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। 15 अगस्त 1947 के बाद कई देश आजाद हुए, लेकिन बाबा साहब द्वारा रचित संविधान के कारण ही आज भारत दुनिया में सबसे आगे है और हमें अभिव्यक्ति की आजादी प्राप्त है।

Siddharthnagar News: अंबेडकर जयंती पर DM बोले- शिक्षा को हथियार बनाकर बदली देश की तकदीर

संविधान की ‘उद्यघोषिका’ भेंट की गई

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि शीतल सिंह को भारत के संविधान की उद्यघोषिका (Preamble) भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह और सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल ने भी सामाजिक न्याय और जाति प्रथा उन्मूलन में बाबा साहब के योगदान को याद किया।

Siddharthnagar News: अंबेडकर जयंती पर DM बोले- शिक्षा को हथियार बनाकर बदली देश की तकदीर

 

प्रशासनिक अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति

सिद्धार्थ शंकर पाण्डेय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में एसएसबी (SSB) के जवानों ने भी बाबा साहब के जीवन पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सीओ नौगढ़ विश्वजीत सौरयान, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: धनंजय सिंह पर हमले के मामले में विधायक अभय सिंह और MLC विनीत सिंह बरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.