Siddharthnagar News: अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ AI पोस्ट पर बवाल, शोहरतगढ़ में सपा का जोरदार प्रदर्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से प्रसारित आपत्तिजनक और भ्रामक AI-जनरेटेड पोस्टों को लेकर जिले में सियासी माहौल गरमा गया है।

बुधवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र (सिद्धार्थनगर) में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर थाना अध्यक्ष शोहरतगढ़ को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर चरित्र हनन और भ्रामक सामग्री प्रसारित की जा रही है, जिससे न केवल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रही है, बल्कि सामाजिक सौहार्द भी प्रभावित हो रहा है।

सपा नेताओं ने मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर संबंधित व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ऐसी आपत्तिजनक पोस्टों को तुरंत हटवाया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी या दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर वीरेन्द्र तिवारी, प्रदीप पथरकट, पूर्व प्रमुख विष्णु उमर, विक्रम यादव, बलराम चौरसिया, ओमप्रकाश यादव, गुड्डू सिंह, हरिराम शर्मा, सूर्य प्रताप पाण्डेय, सुशील उपाध्याय, शिवा शर्मा, अरुण चौधरी, मजर हुसैन, राहुल चौरसिया, पप्पू सिंह, मो. रजा, हरिओम, सूरज त्रिपाठी, नीरज चौरसिया, मनोज सेठ, मो. जब्बार, आदर्श पाण्डेय, वीरेन्द्र साहनी, आशीष साहनी, विजय भारती, रामनेत साहनी, महेश साहनी, अनिल शर्मा, संजय चौरसिया, अखिलेश चौरसिया, रामविकास यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- ज़ाकिर खान

Also Read: Ayodhya News: राम मंदिर दान विवाद पर संत समाज की चिंता, महंत कमल नयन दास ने मांगी न्यायिक जांच

Get real time updates directly on you device, subscribe now.