सीतापुर से लखनऊ तक ‘साइकिल’ का दम, अखिलेश यादव से मिले दो दर्जन जांबाज

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के गढ़ सीतापुर से एक अनोखा जोश देखने को मिला है। जनपद के लहरपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब दो दर्जन युवाओं ने साइकिल चलाकर लखनऊ तक की लंबी यात्रा तय की। मंगलवार को इन साइकिल यात्रियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने सभी युवाओं के इस जज्बे की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सीतापुर से लखनऊ तक 'साइकिल' का दम, अखिलेश यादव से मिले दो दर्जन जांबाज

2027 के लिए ‘PDA’ की ललकार

साइकिल यात्रियों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच समाजवादी विचारधारा का प्रसार करना और 2027 में पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनजागरण करना है। युवाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अब पूरी तरह एकजुट हो चुका है और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए संकल्पित है। लहरपुर से शुरू हुई इस साहसिक यात्रा का नेतृत्व सौरभ यादव एवं अवनीश यादव (संयोजक) और सचिन यादव (संचालक) ने किया।

सीतापुर से लखनऊ तक 'साइकिल' का दम, अखिलेश यादव से मिले दो दर्जन जांबाज

यात्रा में शामिल प्रमुख सदस्य

अभिषेक यादव, मोहम्मद सुऐब, प्रतीक यादव, कपिल भार्गव, रजनीश कुमार, अखिलेश गौतम, हरिश्चन्द्र चौहान, लवकुश, बाल गोविन्द, जावेद खान, गौतम कुमार, संदीप कुमार, नीरज कुमार, विनय प्रताप यादव, अतुल मिश्रा, अमन यादव, कुलदीप कुमार, सतीश कुमार, मुकेश कुमार, प्रीतम यादव, रिन्कू यादव, कमरूद्दीन खान, जावेद नसीर और अजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Also Read: अंबेडकर जयंती पर CM योगी बोले- दलितों और वंचितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहा विपक्ष

Get real time updates directly on you device, subscribe now.