Bareilly News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कौशल प्रदर्शनी व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित सीबीगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में आज एक भव्य प्रदर्शनी और संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका औपचारिक उद्घाटन मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया। यह विशेष आयोजन व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उद्रप्र कौशल विकास मिशन, डीडीयू-जीकेवाई और राजकीय औद्योगिक संस्थानों के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कौशल प्रदर्शनी व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

छात्रों ने लगाई कौशल प्रदर्शनी

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत जनपद में संचालित पीआईए (PIA) एजेंसियों के प्रशिक्षण केंद्रों के छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर एक शानदार कौशल प्रदर्शनी लगाई। युवाओं ने न केवल अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि संवाद, प्रेरणादायक गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम लोगों तक पहुंचाई। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक अवनीश कुमार और एमआईएस मैनेजर रुद्र प्रताप सिंह ने मंच से युवाओं को रोजगारपरक योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कौशल प्रदर्शनी व संगोष्ठी का हुआ आयोजन

5 से 21 जून तक चलेगा महाअभियान

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की पिछले 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक व नोडल प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा सहित संस्थान के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन विजय पाल सिंह ने किया। अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन देश भर में 5 से 21 जून, 2026 तक चलाए जा रहे विशेष जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान का एक अहम हिस्सा है।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: वर्तमान प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है, जो चिंता का विषय है: डॉ. मोहम्मद मतीन खान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.