Kaisarganj News: ‘टीबी मुक्त’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, ऐनी हतेंसी सहित 24 गांवों में घर-घर हो रही स्क्रीनिंग

कैसरगंज (बहराइच): प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान युद्धस्तर पर जारी है। बुधवार को ग्राम ऐनी हतेंसी में “टीबी खोजो अभियान” के तहत शिविर लगाकर 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर रही हैं।

घर-घर दस्तक और ऑन-स्पॉट एक्स-रे

कैसरगंज CHC के अध्यक्ष डॉ. एन. के. सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमें प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन लोगों की पहचान कर रहे हैं जिन्हें लंबे समय से खांसी, बुखार, वजन में कमी या कमजोरी की शिकायत है। चिन्हित किए गए संदिग्ध मरीजों का मौके पर ही छाती का एक्स-रे (X-ray) कराया जा रहा है, ताकि बीमारी की पुष्टि कर तत्काल इलाज शुरू किया जा सके। जिला स्तर से प्राप्त सूची के अनुसार कुल 24 गांवों में यह अभियान चलाया जाना है, जिसमें से अब तक 5 गांवों को कवर किया जा चुका है।

Kaisarganj News: 'टीबी मुक्त' अभियान ने पकड़ी रफ्तार, ऐनी हतेंसी सहित 24 गांवों में घर-घर हो रही स्क्रीनिंग

मुफ्त इलाज और पोषण पर जोर

जांच के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह इलाज योग्य है। सरकार द्वारा टीबी की जांच, दवाइयां और उपचार पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाता है। साथ ही, मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

पूरी टीम मिशन मोड में सक्रिय

इस अभियान को सफल बनाने में कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम लगी हुई है। बुधवार को आयोजित शिविर में मुख्य रूप से शामिल रहे।

  • संध्या सिंह (एक्स-रे टेक्नीशियन)
  • मानवेंद्र प्रताप सिंह (फार्मासिस्ट)
  • डॉ. संजय वर्मा
  • गायत्री देवी (स्टाफ नर्स)
  • मुंशी लाल यादव (लैब टेक्नीशियन)
  • रवि शर्मा (पायलट)
  • काजी कमाल मुस्तफा (STS)

आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में संभावित मरीजों का डेटा तैयार करें और उनकी नियमित निगरानी (Follow-up) सुनिश्चित करें।

Also Read: Siddharthnagar News: IPS प्रवीण कुमार की पुण्यतिथि पर SP डॉ. अभिषेक महाजन बोले- ‘रक्तदान ही सबसे बड़ा दान’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.