UPSSSC Recruitment 2026: UP विधान भवन में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन रक्षक और विधान भवन अग्निरक्षक के कुल 170 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन प्रकाशन: 10 अप्रैल 2026
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 9 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जून 2026
- संशोधन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
पदों का विवरण और योग्यता
कुल 170 पदों में से 120 पद विधान भवन रक्षक के हैं, जबकि 50 पद विधान भवन अग्निरक्षक के लिए आरक्षित हैं।
- शैक्षणिक योग्यता: माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) से इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
- अनिवार्य शर्त: मुख्य परीक्षा के लिए केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा दी है। पीईटी स्कोर के आधार पर ही शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
वेतनमान और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी पैकेज मिलेगा। दोनों पदों के लिए पे-मैट्रिक्स लेवल-3 (₹21,700 से ₹69,100) तय किया गया है।
चयन के दो मुख्य चरण होंगे:
लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा (Physical Test)
लिखित परीक्षा का पैटर्न
100 अंकों की इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि इसमें 1/4 (25%) की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
विषय: भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी।
शारीरिक मानक (Physical Standards)
पुरुष: ऊंचाई 168 सेमी (सामान्य/OBC/SC) और 160 सेमी (ST)। सीना न्यूनतम 84 सेमी (फुलाने पर)।
महिला: ऊंचाई 152 सेमी (सामान्य/OBC/SC) और 147 सेमी (ST)। वजन 45 से 58 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।
Also Read: Prayagraj News : Canara Bank में करोड़ों का गोल्ड लोन घोटाला, असली बताकर गिरवी रखा नकली सोना

