India Next T20I Captain: क्या सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान?

Sandesh Wahak Digital Desk: टीम इंडिया के मौजूदा T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, लेकिन अब कप्तानी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयनकर्ता भविष्य के T20 कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर के नाम पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अगर चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को आगे T20 कप्तान बनाए रखने का फैसला नहीं करते हैं, तो श्रेयस अय्यर एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकते हैं।

श्रेयस अय्यर का नाम T20 कप्तानी की चर्चा में उनके शानदार IPL कप्तानी रिकॉर्ड की वजह से सामने आया है। उन्होंने IPL में जिन भी टीमों की कमान संभाली, उन्हें या तो चैंपियन बनाया या फाइनल तक पहुंचाया।

DC, KKR और PBKS के साथ उनका कप्तानी रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। फिलहाल अय्यर IPL में पंजाब किंग्स के कप्तान हैं।

आंकड़ों की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने IPL में बतौर कप्तान करीब 61 प्रतिशत मैच जीते हैं, जो उन्हें जीत प्रतिशत के मामले में रोहित शर्मा और एमएस धोनी से भी आगे रखता है। यही आंकड़े चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं।

Shreyas Iyer

क्या सूर्यकुमार यादव की जगह ले सकते हैं अय्यर?

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अगर चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव से आगे बढ़ने का मन बनाते हैं, तो श्रेयस अय्यर को T20 कप्तानी सौंपी जा सकती है।

अय्यर न केवल कप्तानी विकल्प हैं, बल्कि वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी का मजबूत विकल्प भी हो सकते हैं।

हालांकि, यह फैसला आसान नहीं होगा क्योंकि श्रेयस अय्यर फिलहाल भारत की मौजूदा T20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

उन्होंने आखिरी T20I मुकाबला 2023 में खेला था, ऐसे में सीधे वापसी कर कप्तानी सौंपना एक बड़ा और साहसिक निर्णय माना जा रहा है।

कप्तानी पर क्यों बढ़ी चर्चा?

T20 कप्तानी को लेकर बहस इसलिए भी तेज हुई है क्योंकि सूर्यकुमार यादव हाल के समय में खराब फॉर्म से जूझते नजर आए हैं।

वहीं, ऋषभ पंत और शुभमन गिल के नाम पर भी चयनकर्ताओं में पूरी सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में श्रेयस अय्यर का अनुभव और कप्तानी रिकॉर्ड उन्हें इस रेस में मजबूत दावेदार बनाता दिख रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता भविष्य की T20 टीम के लिए किस पर भरोसा जताते हैं—मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव पर या IPL में खुद को साबित कर चुके श्रेयस अय्यर पर।

Also Read: IPL इतिहास का सबसे खराब कप्तान! अजिंक्य रहाणे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.