शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह खेलेंगे रणजी ट्रॉफी! BCCI ने सीनियर्स के लिए बनाया नियम
Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जल्द ही रणजी ट्रॉफी में खेलते नजर आ सकते हैं।
न्यूजीलैंड दौरे को देखते हुए BCCI ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए रेड बॉल क्रिकेट को लेकर नया नियम बनाया है।
इसके तहत खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम एक रेड बॉल मैच खेलना होगा।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले खेलना होगा रेड बॉल मैच
रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने सीनियर खिलाड़ियों के लिए कम से कम एक रेड बॉल मैच खेलना जरूरी किया है।
हालांकि, कितने मैच खेलने हैं, इसका फैसला खिलाड़ी की फिटनेस, मेडिकल क्लीयरेंस और वर्कलोड को देखते हुए किया जाएगा।
रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू होना है। ऐसे में शुभमन गिल पंजाब और केएल राहुल कर्नाटक के लिए रणजी मुकाबला खेल सकते हैं।

वहीं जसप्रीत बुमराह के सामने रणजी ट्रॉफी या इंडिया ए के लिए रेड बॉल मैच खेलने का विकल्प हो सकता है।
टेस्ट सीरीज की तैयारी पर BCCI का फोकस
BCCI के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर किसी खिलाड़ी को मेडिकल या वर्कलोड से जुड़ी कोई समस्या नहीं है तो उसे कम से कम एक रेड बॉल मैच खेलना ही होगा। इसमें टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं।
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। दौरे पर 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।
BCCI टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट का पर्याप्त अभ्यास देना चाहता है। इसी वजह से सीनियर खिलाड़ियों के लिए रणजी या इंडिया ए के मैच को अहम माना जा रहा है।
Also Read: Asian Games 2026 में भारत को 7वां गोल्ड, भारतीय महिला आर्चरी टीम ने चीन को हराया

