Sitapur News: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने किया सरेंडर, यौन शोषण का लगा है गंभीर आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेस सांसद ने अपने आवास पर पुलिस को सरेंडर कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस सांसद पर शहर कोतवाली में 17 जनवरी को चार साल से यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।
जिसके बाद से ही सांसद राकेश राठौर फरार चल रहा था। सीतापुर कोर्ट से बिल खारिज होने के बाद सांसद ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जहां से उच्च न्यायालय ने संसद को दो सप्ताह के भीतर आत्म समर्पण करने का आदेश दिया था।
बता दें कि सांसद ने आज आवास पर मीडिया से वार्ता की। इसके बाद सरेंडर कर दिया। मीडिया से सांसद राकेश राठौर ने बताया हाईकोर्ट द्वारा दो हफ्ते का समय दिया गया था। सभी साक्ष्य कोर्ट में है उसपर कोर्ट में बात की जाएगी।
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने शायराना अंदाज में बीजेपी पर तंज कसते हुए बोले अभी चार दिन पहले 90 हजार से फूंका था 90 हजार से चुनाव हारने के बाद पुतला फूंक रहे हैं। कुछ लोग सदस्यता समाप्त करने की बात कर रहे हैं। तो पहले वह सांसद लिखना सीखे फिर वह बात करें। कोर्ट से न्याय की पूरी उम्मीद है।
गौरतलब है कि पीड़िता ने 15 जनवरी 2025 को सीतापुर की नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने कहा कि सांसद राकेश राठौर ने पिछले चार वर्षों से उसे शादी करने का झांसा दिया और इस दौरान कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में अपने पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं।
Also Read: महाकुंभ भगदड़ के लिए जिम्मेदार कौन? न्यायिक आयोग करेगा सुरक्षा खामियों की पड़ताल

