सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, राष्ट्रपति मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘Poor Lady’ कहने के बयान पर उनके खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह शिकायत स्थानीय वकील सुधीर ओझा ने शनिवार को सीजीएम कोर्ट में दर्ज कराई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले की सुनवाई 10 फरवरी को होगी।

राहुल और प्रियंका भी सह-आरोपी

याचिकाकर्ता सुधीर ओझा ने इस मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी सह-आरोपी बताया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपमानित करने का प्रयास किया है।

दरअसल बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “Poor lady was tired at the end.” वहीं, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को उबाऊ करार दिया था। सोनिया गांधी के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई और बीजेपी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पीएम मोदी ने जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी की टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया और देश की उपलब्धियों तथा विकसित भारत के विजन पर प्रकाश डाला। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही प्रभावशाली भाषण दिया। लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उनके अपमान पर उतर आया। उन्होंने राष्ट्रपति जी को ‘Poor thing’, ‘गरीब’, ‘चीज’ और ‘थकी हुई’ कहा। यह देश के आदिवासी समुदाय का अपमान है।”

राष्ट्रपति भवन ने भी सोनिया गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह देश के सर्वोच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी है। इस विवाद के बाद राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस की आलोचना तेज हो गई है और इस पर आने वाले दिनों में और भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

Also Read: Bus Accident: महाकुंभ से लौट रही बस हादसे का हुई शिकार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 15…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.