‘AAP की आंधी से बौखलाए अमित शाह’, अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा हमला

Sandesh Wahak Digital Desk: जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार बढ़ता जा रहा है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है, जिससे बीजेपी की सीटें लगातार घटती जा रही हैं और पार्टी घबराहट में आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, क्योंकि वे जनता की आवाज़ उठा रहे हैं।

बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप

केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “दिल्ली में बीजेपी की गुंडागर्दी चरम पर है। अमित शाह के इशारे पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दिल्ली की जनता इस गुंडागर्दी से तंग आ चुकी है और अब पूरी दिल्ली को इसके खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी की हार तय है और इसी बौखलाहट में बीजेपी और अमित शाह चुनाव से पहले डर का माहौल बना रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रही है, जबकि बीजेपी भी आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देती है।

Also Read: सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, राष्ट्रपति मुर्मू पर टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.