Delhi Election: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान और दिनेश मोहनिया पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक वीडियो में अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया। इस सिलसिले में जामिया नगर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
सूत्र ने बताया, “वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच जारी है।” दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो गया था।
समचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संगम विहार थाने में एक महिला ने आप विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ फ्लाइंग किस देने का मामला दर्ज कराया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आप उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
Also Read: मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव का आरोप, बोले- मतदाताओं को डराया जा रहा

