Lucknow News: मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में चोरी की वारदात, तीन गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग शॉप में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त को फरार बताया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

  • दीपू गुप्ता पुत्र सुरेश कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम जबरौली थाना मोहनलालगंज, लखनऊ (उम्र करीब 20 वर्ष, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप संचालक)
  • मिराज पुत्र शब्बीर, निवासी ग्राम डालखेड़ा मजरा शिवलर थाना गोसाईगंज, लखनऊ (उम्र करीब 19 वर्ष, मजदूरी)
  • नाबालिग (उम्र करीब 17 वर्ष, विद्यार्थी)

वांछित अभियुक्त:

अनिकेश पुत्र अज्ञात, निवासी महामाईन मजरा शिवलर थाना गोसाईगंज, लखनऊ (उम्र ज्ञात नहीं, फरार अभियुक्त) का रहने वाला है। अभियुक्तों पर चोरी और अन्य अपराधों की धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें प्रमुख धाराएं 305A / 331 (4) BNS और 317 (2) BNS शामिल हैं। यह मामला थाना गोसाईगंज में पंजीकृत है।

अपराधी मिराज पर पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज था, जिसमें धारा 147/323/504/506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था (मु0अ0सं0 22/20, थाना गोसाईगंज)।

पूछताछ में खुलासा

अभियुक्त दीपू गुप्ता से हुई पूछताछ में पता चला कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग शॉप ग्राम शिवलर में स्थित है। दीपू गुप्ता के मित्र मिराज ने उसे वरीशा मोबाइल शॉप के एकांत में होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद दीपू गुप्ता, मिराज और बाल अपचारी ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसमें उनका एक साथी, अनिकेश, मौके से फरार हो गया।

बरामदगी:

  • पुलिस ने चोरी के मामले में निम्नलिखित सामान बरामद किया:
  • 1 लैपटॉप (LENOVO कम्पनी) सहित चार्जर
  • 173 टच स्क्रीन डिस्प्ले (फोल्डर)
  • 13 स्मार्ट वाच (विभिन्न कम्पनियों की)
  • 04 वायरलेस चार्जर (मोबाइल फोन के लिए)
  • 04 मोबाइल फोन (विभिन्न कम्पनियों के)

यह गिरफ्तारी थाना गोसाईगंज पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा की गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, जोन-दक्षिणी, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभी पुलिस फरार अभियुक्त अनिकेश की तलाश कर रही है।

Also Read: UP News: एसटीएफ ने साइबर अपराधियों के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.