Lucknow News: शराबबंदी संघर्ष समिति की अहम बैठक, 23 फरवरी कार्यक्रम की तैयारी
Sandesh Wahak Digital Desk: शराबबंदी संघर्ष समिति के कार्यालय 114, इंसाफ नगर, इंदिरा नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन द्वारा 23 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.सी. कुरील और समाजसेवी मुर्तजा अली ने की।

बैठक में आगामी कार्यक्रम की सफलता को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन द्वारा “सामाजिक परिवर्तन और संविधान पर चर्चा” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र, हुसैनाबाद, रूमी दरवाज़े के पास किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर रणनीति बनाई गई।

बैठक में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार जुबेर अहमद, पूर्व जज अजय रवि, समाजसेवी मोहम्मद उस्मान अंसारी, श्मशेर गाजीपुरी, जगदीश, हलीमा अजीम, मोहम्मद कैफ, फहद हसन, खुर्शीद अली और शाहिद अली शामिल थे।

समाज में सामाजिक परिवर्तन और संविधान के महत्व पर चर्चा करने के लिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में सभी ने मिलकर अपनी पहल की पुष्टि की।
Also Read: केजरीवाल और आतिशी को पहुंचा नए CM के शपथग्रहण का न्योता, बीजेपी आज करेगी मुख्यमंत्री का ऐलान

