‘Ashram 3 Part 2’: बाबा निराला की सत्ता फिर हिलेगी! ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर रिलीज

‘Ashram 3 Part 2’: बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बार कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जहां बाबा निराला के खिलाफ उनका कोई अपना ही खड़ा होगा। एमएक्स प्लेयर की इस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज का नया सीजन 27 फरवरी 2025 को रिलीज होने जा रहा है।

बदले की आग में जल उठी पम्मी

‘आश्रम 3 पार्ट 2’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि बाबा निराला (बॉबी देओल) एक बार फिर अपने भक्तों को अंधभक्ति की राह पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस बार पम्मी (अदिति पोहनकर) पूरी तरह बदले के मूड में नजर आ रही है। ट्रेलर के कुछ सीन में दिखाया गया है कि वह भोपा स्वामी के करीब पहुंचकर आश्रम की नींव हिलाने की कोशिश करती है। इस बार बाबा निराला के लिए चुनौतियां पहले से ज्यादा कठिन होने वाली हैं।

बाबा निराला का साम्राज्य डगमगाएगा?

ट्रेलर में बाबा निराला को लेकर कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जिससे साफ है कि उनकी सत्ता पर खतरा मंडरा रहा है। भोपा स्वामी (चंदन रॉय सान्याल) भी इस बार उनके लिए मुसीबत बनने वाला है। पहले जहां भोपा बाबा निराला का सबसे वफादार था, वहीं अब वह उनका दुश्मन बन चुका है।

स्टारकास्ट और रिलीज डेट

प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में बॉबी देओल, अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, विक्रम कोचर, अनुप्रिया गोयनका, त्रिधा चौधरी, ईशा गुप्ता और राजीव सिद्धार्थ अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ को 27 फरवरी 2025 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा।

बता दे, इस ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बाबा निराला अपने दुश्मनों से कैसे बचते हैं या फिर उनका राज हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा!

Also Read: सलमान खान की ‘सिकंदर’ का नया पोस्टर जारी, फैंस को 27 फरवरी को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.