सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, प्रेग्नेंसी की खुशखबरी से झूमे फैंस !
Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड के मशहूर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी गुड न्यूज

शुक्रवार को कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की, जिसमें कपल ने नन्हे मेहमान के छोटे मोजे पकड़े हुए हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार। जल्द ही आ रहा है।” यह पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गई और बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस ने बधाइयों की बौछार कर दी।
बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

कियारा और सिद्धार्थ की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पर फिल्मी सितारों ने भी खुशी जताई। शरवरी वाघ, हुमा कुरैशी, राशी खन्ना, अकांक्षा रंजन कपूर समेत कई सेलेब्स ने कपल को बधाइयां दीं। वहीं, फैंस भी इस खुशखबरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं और कमेंट्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
शादी को पूरे हुए दो साल

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। दोनों की जोड़ी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी, जिसके बाद वे लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी के बंधन में बंधे।
कियारा की अपकमिंग फिल्म

प्रेग्नेंसी की खबर के बीच कियारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘डॉन 3’ में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्हें एक ब्लैक लूज ड्रेस में स्पॉट किया गया था, जिसे लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को छुपा रही हैं। हालांकि, अब इस खबर पर खुद कपल ने मुहर लगा दी है।
फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार
कियारा और सिद्धार्थ की यह खुशखबरी उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब सभी को उनके नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार है। देखना होगा कि कपल आगे इस नए सफर से जुड़ी और क्या खास अपडेट्स साझा करता है।
Also Read: इम्तियाज अली की नई वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ का ऐलान, अदिति राव हैदरी और अर्जुन रामपाल आएंगे नजर !

