Lucknow: लूट के इरादे से की थी महिला की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के उत्तरी जोन की क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और थाना बीकेटी की संयुक्त टीम ने एक महिला की हत्या का सफल अनावरण किया है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने लूट के इरादे से महिला की हत्या की थी।

घटना 6 मार्च 2025 को घटित हुई, जब मृतका ने बीकेटी स्थित एक ज्वेलरी शॉप से पायल खरीदी थी। आरोपी तेजबहादुर उर्फ तेजा (23) ने उसे रास्ते में लूटने की कोशिश की, और विरोध करने पर महिला को जमीन पर गिराकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के पास से पायल लूट ली थी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेजबहादुर उर्फ तेजा के रूप में हुई है, जो बीकेटी के ग्राम मामपुर का निवासी है और भट्टे पर मजदूरी करता है। आरोपी के पास से एक जोड़ी पायल (162 ग्राम वजनी) बरामद हुई है।

घटना के बारे में जानकारी मिलने पर थाना बीकेटी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पंचायतनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच और खुलासे के लिए डीसीपी उत्तरी ने टीम गठित की थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां और पूछताछ जारी है।

Also Read: बरेली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 65 लाख की अफीम के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.