Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद में शुरू हुई रंगाई-पुताई, ASI की निगरानी में चल रहा कार्य 

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में रविवार सुबह से पुताई और सजावट का कार्य शुरू हो गया। एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की टीम की मौजूदगी में मजदूरों ने मस्जिद की दीवारों पर पेंटिंग का काम शुरू किया।

दरअसल 12 मार्च को उच्च न्यायालय ने जामा मस्जिद के पुताई और सौंदर्यीकरण का आदेश दिया था, जिसके तहत एएसआई को कार्य की निगरानी का निर्देश मिला। इसी क्रम में 13 मार्च को एएसआई की टीम ने मस्जिद का दौरा कर पुताई की जरूरत वाले स्थानों का निरीक्षण किया।

इससे पहले शनिवार को तीन सदस्यीय एएसआई टीम तीन पेंटरों के साथ मस्जिद पहुंची थी, लेकिन कुछ देर बाद टीम लौट गई, जिससे काम शुरू नहीं हो सका। बाद में एएसआई ने मस्जिद कमेटी को रविवार से कार्य प्रारंभ करने की जानकारी दी थी।

विवादित पोस्टर हटाए गए 

जामा मस्जिद की पिछली दीवार पर लगे पोस्टरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। शनिवार को एएसआई टीम ने इन पोस्टरों को हटवाया, जो कि पुताई कार्य में बाधा बन सकते थे। इन पोस्टरों में 74 उपद्रवियों के नाम और तस्वीरें थीं, जिनका मस्जिद कमेटी ने विरोध किया था।  पेंटिंग कार्य के लिए स्थानीय श्रमिकों और पेंटरों की भी व्यवस्था की गई है। मस्जिद के बाहरी हिस्से के साथ-साथ अंदर के परिसर की भी सफाई और पुताई की जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.